आज की सबसे बड़ी खबर — Google ने “Agentic Era” का ऐलान कर दिया!


आज की सबसे बड़ी खबर — Google ने “Agentic Era” का ऐलान कर दिया!  

Google Cloud Next '26 (Las Vegas, 22-23 April) में Google ने अपना सबसे बड़ा AI शो पेश किया और जो घोषणाएँ हुईं, वो सच में गेम बदलने वाली हैं।

Google ने अपने पूरे AI प्लेटफॉर्म को नया रूप दिया है।


Vertex AI का नाम बदलकर Gemini Enterprise Agent Platform कर दिया गया है, और Agentspace को भी इसमें मिला दिया गया है।
मतलब साफ है — Google अब एक ही जगह पर सब कुछ देना चाहता है:

AI Models
Smart Agents
Security Tools
Productivity Features

यानी पूरा सिस्टम एक साथ।

Google ने क्या-क्या लॉन्च किया?


Gemini Enterprise Agent Platform

अब कंपनियाँ इसी प्लेटफॉर्म पर AI Agents बना सकेंगी, चला सकेंगी, कंट्रोल करेंगी और बेहतर बना सकेंगी।
8th Generation TPUs
Google ने नई TPU chips भी लॉन्च कीं, जो AI workloads को तेज़ और सस्ता बनाएंगी।

Agentic Data Cloud
यह सिस्टम कंपनियों को अपने Data को AI agents के साथ इस्तेमाल करने में मदद करेगा।
Google Workspace Studio

यह No-code tool है जहाँ कोई भी business user सिर्फ साधारण भाषा में AI automation बना सकता है।


उदाहरण:
"हर Friday मेरा tracker Update याद दिलाना"
और Gemini खुद workflow बना देगा।
Google का सीधा संदेश है:

“पूरा AI ecosystem हमसे लो।”

 Google ने $750 Million का बड़ा निवेश किया 
Google Cloud ने 750 मिलियन डॉलर का फंड घोषित किया है।

यह पैसा उनके 1,20,000 Partners को दिया जाएगा ताकि वे AI agents को तेजी से develop और deploy कर सकें।
इसमें शामिल हैं:
Consulting Firms
Software Companies
System Integrators
मतलब Google सिर्फ technology नहीं बना रहा, पूरा बाज़ार तैयार कर रहा है। 

 Sundar Pichai का बड़ा खुलासा — 75% नया Code AI से बन गया है|

Sundar Pichai ने बताया कि Google के AI models अब 16 billion tokens per minute process कर रहे हैं।
और सबसे चौंकाने वाली 
Google का 75% नया code अब AI generate कर रहा है, जिसे engineers review करते हैं।
पिछले साल यह सिर्फ 50% था।पर मुझे ऐसा लगता है।
यह दिखाता है कि coding की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है।

 OpenAI का नया कदम — ChatGPT Workspace Agents

OpenAI ने ChatGPT में Workspace Agents लॉन्च किए हैं।
ये smart AI agents टीम के लिए Workflows automate करेंगे,Coding tasks करेंगे,
Background में लगातार काम करेंगे।
मतलब अब आपकी टीम का एक ऐसा सदस्य होगा जो बिना रुके काम करेगा।


Google Chrome में Gemini Auto-Browse
Google ने Chrome enterprise users के लिए Gemini powered Auto Browse feature लॉन्च किया।
अब AI खुद research, data entry और repetitive tasks कर सकता है।
यानी office workers का काफी समय बचेगा।

 AI का फायदा सिर्फ 20% कंपनियों को?
AI की 74% economic value सिर्फ 20% कंपनियाँ ले रही हैं।

बड़ी कंपनियाँ और बड़ी हो रही हैं
छोटी कंपनियाँ पीछे हो रही हैं
यही AI दुनिया का सबसे बड़ा सवाल है।
AI Model Race — कौन आगे है?

अप्रैल 2026 तक बड़े मॉडल:

GPT-5.4 (OpenAI)
Gemini 3.1 Pro (Google)
Claude Sonnet 4.6
Claude Opus 4.6
Grok 4.20 Beta 2



Stanford AI Index 2026 के अनुसार, top AI models अब Humanity’s Last Exam benchmark में 50% से ऊपर score कर रहे हैं।
कुछ महीनों पहले यह सिर्फ 8.8% था।
AI की speed सच में हैरान करने वाली है।

समस्याएँ भी हैं — 
1. AI का फायदा बराबर नहीं मिल रहा
है। बड़ी कंपनियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
छोटे startups struggle कर रहे हैं।
2. Cyber Security खतरा
AI models hacking, manipulation और misuse में भी powerful हो सकते हैं।
3. Environment Cost
AI systems चलाने में भारी बिजली लगती है और carbon emissions बढ़ रहे हैं।

आज का निष्कर्ष
Google ने पूरा AI business ecosystem launch कर दिया
✓ OpenAI ने ChatGPT को team Member बना दिया जो अकेला 5 लोगो का काम कर रहा है
✓ AI models हर महीने records तोड़ रहे हैं  सिर्फ कुछ हो लोग इसका फायदा उठा रहे हैं
✓ लेकिन फायदा अभी सबको बराबर नहीं मिल रहा
 है, इसलिए  आज ही आप भी डेली आप जो पसंद है  ऐ को डेली 1 गंटा टाइम निकल के सीख me is blog me paise iska nahi luga bas aap sab regular aap seekho me aapke sath 




Post a Comment

0 Comments